त्रिकोण प्रेम, शराब और पेसमेकर का राज: हजारीबाग डेंटल कॉलेज के स्टोर कीपर हत्याकांड का खौफनाक सच आया सामने
सदर SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया सनसनीखेज खुलासा; मेस में काम करने वाली युवती से दूरी बनी हत्या की वजह, पेसमेकर लगे बीमार दोस्त को लात-घूंसों से पीटकर पवन ने ली जान
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 18 और 19 जुलाई की दरमियानी रात हुए बहुचर्चित और संदिग्ध हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस हत्या के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी या जमीनी विवाद नहीं, बल्कि एक 'त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग' और ईर्ष्या का खतरनाक खेल निकला। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संदेह की आग और आधी रात का कत्ल
प्रेस कॉन्फ्�