जमालपुर: जन समस्याओं से त्रस्त लोगों ने फूंका नगर परिषद ईओ का पुतला, जर्जर सड़क व पानी संकट पर फूटा गुस्सा
जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित डीह जमालपुर में सोमवार को जर्जर सड़कों, बंद पड़े स्ट्रीट लाइट और पेयजल संकट से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं और आम नागरिकों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया तथा नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार सुबह करीब आठ बजे