लक्ष्मणगढ़: कस्बा लक्ष्मणगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया बारावफात का पर्व
कस्बा लक्ष्मणगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्मोत्सव मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। जरनैल खान व आंसू खान ने बताया कि हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के पैदाइशी पर ईद मिलाद उल नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।