सिहोरा: NH-30 जय भवानी राइस मिल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
खितौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास दो व्यक्ति बाइक क्रमांक एमपी 20 एमआर 8657 से कहीं जा रहे थे। नेशनल हाईवे 30 पर अज्ञात बाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों उछलकर दूर जा गिरे और उनके हाथ पैर सिर में गंभीर चोटें पहुंची हैं। जिन्हें 1033 वहान की मदद से शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा लाया गया।