मुज़फ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, बच्चे समेत तीन की हुई मौत, तीनों हरिद्वार की ओर जा रहे थे
मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक वाहन समेत फरार है, जिसकी तलाश जारी है।