शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने दो गांवों में छापेमारी कर तीन एनबीडब्लू वारंटियों को किया गिरफ्तार
शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने समकालीन अभियान में ओरिकित्ता गांव में छापेमारी कर कारू मंडल और केलनी गांव में छापेमारी कर बुटेरी यादव और विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे शंभूगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तीनों एनबीडब्लू वारंटी है। जहां तीनो को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।