धनौरा: गजरौला नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गजरौला नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।