गढ़पुरा: बखरी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार 17,318 मतों से जीते, गढ़पुरा में मनाई गई खुशी
बखरी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी संजय कुमार 17,318 मतों से जीत गए. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 6:00 बजे मिली. इस जीत के बाद गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है. बताते चले कि गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के लोग सुबह से ही एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार के मतगणना अभिकर्ता बनकर बाजार समिति पहुँचे थे.