नईसराय: भाजपा नई सराय मंडल ने प्रियदर्शिनी राजे का किया स्वागत, श्रीमती सिंधिया ने भाजपाइयों से की चर्चा
केंद्रीय दूरसंचार और पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी मंडल नई सराय के बैनर तले बुधवार दोपहर दो बजे भव्य स्वागत किया गया। दरअसल, प्रिय दर्शनी राजे सिंधिया अशोकनगर में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान वह नई सराय से निकली जहां स्वागत किया गया।