चूरू: खेत जा रहे किसान की बाइक पर अचानक गिरा सांड, चोट लगने से किसान गंभीर घायल, बिसाऊ से किया चूरू रेफर
Churu, Churu | Jun 24, 2026 बेटी व पत्नी के साथ खेत जा रहे किसान की बाइक में अचानक सांड आकर गिर गया। जिससे 45 वर्षीय किसान के सिर व आंख पर गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किसान को पहले बिसाउ के राजकीय अस्पाल पहुंचाया।जहां हालत गंभीर होने पर बिसाउ से चूरू रैफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल चूरू के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल पूरिया बिसाउ निवासी 45 वर्षीय ओमकरण ने यह जानकारी दी।