औरैया: कानपुर नगर निवासी एक साल से लापता बेटे की तलाश में दिबियापुर पहुंची मां ने लगाई गुहार
कानपुर नगर निवासी एक साल से लापता बेटे की तलाश में दिबियापुर पहुंची मां ने मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित मां ने बताया है कि उनका बेटा एक साल से लापता है जिसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। बेटे की दिबियापुर होने की जानकारी मिलने पर महिला दिबियापुर पहुंची है।