औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
फफूंद थाना क्षेत्र ग्राम गुलाबपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र तुलसीराम खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे कि तभी रविवार की सुबह करीब 8 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से उनके मकान में आग लग गई। जब उन्हें आग लगने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से उनके द्वारा आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक उनकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था।