बनमनखी: कचहरी बलुवा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग हुए घायल
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी थाना क्षेत्र में फारबिसगंज–कुर्सेला स्टेट हाईवे 77 पर कचहरी बलुवा गांव के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक उफरैल गांव का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि जल्दबाजी म