रामनगर: बडनपुर लैन मार्ग पर भागू शाह पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक युवक घायल
बडनपुर लैन मार्ग पर भागू शाह पुलिया के पास रामपुर मथुरा क्षेत्र के सतीश कुमार, लवकुश मिश्रा के साथ बाइक से जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर एक बंदर आ गया। बंदर से टकराने से बचने के लिए सतीश कुमार ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक गड्ढे में जा गिरी सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए लवकुश को चोटें आई। सतीश की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।