पंचायत समिति गांगड़तलाई के सभा भवन में पंचायती राज विभाग, महात्मा गांधी नरेगा सहित समस्त विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी कार्मिक को अवकाश देय नहीं होगा। इसके बावजूद अमरिया पाड़ा, टांडी नानी व मोटी टिम्बी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहे।