बलौदा: कटरा गांव में बेकाबू कार पलटी, कार चला रहे युवक की मौत, दूसरे युवक को आई मामूली चोट, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र के कटरा गांव में बेकाबू कार पलट गई और कार चला रहे 1 युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को मामूली चोट आई है. कार में सवार होकर दोनों युवक राजनांदगांव से अम्बिकापुर, शादी में शामिल होने जा रहे थे. वे बलौदा के कटरा गांव पहुंचे थे कि रफ्तार की वजह से कार पलट गई और कार चला रहे युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को मामूली चोट आई है.