कटनी ग्रामीण: करहिया कला गांव में सरकारी नल के पानी पर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के करहिया कला गांव में सरकारी नल से पानी बहने की मामूली बात खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई लाठी-डंडों की मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की शिकायत पर कोदूलाल, कल्लू बाई और चमन पटेल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जबकि दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।