धमतरी: धमतरी में स्टेशन पारा के लोग दहशत में, मकान व दुकान खाली करने में जुटे
धमतरी रेलवे स्टेशन परिसर में पटरी बिछाने और माल गोदाम के निर्माण का कार्य तेज गति से जारी है। रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल तक परिसर में अवैध कब्जाधारियों को अपना कब्जा हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। यदि यह समय सीमा समाप्त होने तक कब्जे नहीं हटाए गए, तो 6 अप्रैल को रेलवे की टीम बुलडोजर के साथ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा देगी।