नारासन: शिकारपुर में टायर फैक्ट्री से निकल रहे धुएं से लोगों को हो रही दिक्कत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी तहरीर
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर गांव में स्थित एक टायर फैक्ट्री के खिलाफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने आज पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का आरोप है की टायर गलाने की यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही है। जिस कारण फैक्ट्री से निकल रहे धुएं से लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ ही क्षेत्र में बीमारियां फैल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।