अररिया: बौसी गांव से मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को बौसी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 17, 2024 बौसी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बौसी गांव वार्ड संख्या 13 से मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसे बौसी थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति बौसी गांव वार्ड संख्या 13 निवासी उवकाश बताएं जा रहे हैं.