डोलरिया: डोलरिया शासकीय महाविद्यालय का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया दौरा शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
डोलरिया शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय सहित क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। सांसद दर्शन सिंह चौधरी डोलरिया पहुंचे, जहां उन्होंने शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया।