भीलवाड़ा: भीलवाड़ा नगर निगम का विशेष अभियान तेज, 243 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, 22,600 रुपए का जुर्माना
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग, अस्थायी अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत 11 फरवरी बुधवार को एक ही दिन में 243 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर 22,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया।