मुरैना के बानमोर में दिनदहाड़े घर में घुसकर मालती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। काम से लौटे मुरारीलाल ने कुंडी खोली तो पत्नी का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। पुलिस के अनुसार उसके पैरों में फ्रैक्चर और सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे साफ है कि उसने हमलावर का डटकर सामना किया। ASP ने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और खुलासा जल्द होगा।