अरवल: संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारी की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 4, 2026 समाहरणालय सभाकक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती डॉ. आशिमा जैन, अपर सदस्य राजस्व पार्षद बिहार-सह-प्रभारी सचिव, अरवल ने की। इस दौरान जिले में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों, राहत सामग्री की उपलब्धता, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की