मेहनगर: नरसिंहपुर गांव में पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सोमवार को पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । खनियारा गांव निवासी विजय कुमार पुत्र दिलीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ नरसिंहपुर स्थित एक पोखरे पर स्नान करने गया हुआ था ।