बनमनखी: स्कूटी-स्कार्पियो की भीषण टक्कर में सात लोग घायल, स्कार्पियो सड़क पर चार बार पलटी
बनमनखी थाना क्षेत्र में सहरसा–पूर्णिया एनएच-231 पर चालीस आरडी नहर और पूर्व पेट्रोल पंप के बीच बुधवार को स्कुटी और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कार्पियो सड़क पर चार पलटी खा गई, जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना क