बेंगाबाद: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर भव्य कार्यक्रम, कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत
बैसाखी पर्व को लेकर स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में मंगलवार को 1 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरूद्वारा को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मौके पर गुरू ग्रंथ साहिब को बहुत ही अच्छे ढंग से सजाया गया था। इस दौरान रागी जत्था भाई सतनाम सिंह और उनकी टीम के द्वारा कई शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर सात संगत निहाल हो गई।