हुज़ूर: भोपाल की मोती नगर बस्ती के 384 मकानों को तोड़ने पर हाईकोर्ट ने चार हफ़्ते का दिया स्टे
Huzur, Bhopal | Mar 3, 2025 भोपाल की मोतीनगर बस्ती के 384 मकान अभी नहीं टूटेंगे।जबलपुर हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह का स्टे दिया है। अब 1 अप्रैल को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को प्रशासनिक अफसर मंथन में जुटे रहे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अफसरों को भी तलब किया। बता दें कि बस्ती वालों ने विस्थापन का लाभ दिए जाने के संबंध में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी।