खरौंधी: प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, खरौंधी बाजार में मची अफरा-तफरी
गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।टावर पर चढ़े युवक की पहचान खरौंधी मुख्यालय निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर