दरभंगा: चेयरमैन डॉ. संदीप नित्यानंद झा के जन्मदिवस पर संदीप विश्वविद्यालय में मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
संदीप विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. संदीप नित्यानंद झा के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क दंत जांच, नेत्र जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों