मानपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह के नामांकन के बाद एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है, जिसने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया।