पिंड्रा: वाराणसी में बगीचे में लगी भीषण आगः सैकड़ों पेड़ जलकर हुए खाक, चपेट में आने से गेहूं के फसल भी जले
चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार गांव में हुई जहां बगीचे में भीषण आग लगी और गेहूं के फसल को अपने चपेट में लेने लगी।आग की सूचना मिलते ही किसान मौके पर जुट गए। तेज हवा के चलते सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। इस बीच किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ते रहे। बगीचा मालिक ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।