सांगानेर: जयपुर के शहीद स्मारक पर एनएचएम आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एनएचएम आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।