नजीबाबाद: किरतपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो मासूम बच्चे गंभीर घायल, चालक को किया गिरफ्तार
शनिवार 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फरार हुए आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।