बबेरू: भांटी गांव में थ्रेसर से गेहूं कतरवाते समय महिला की साड़ी फंसने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | May 5, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भांटी गांव की रहने वाली महिला मीरा देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव उम्र 45 वर्ष यह अपने खेत मे सोमवार की देर शाम थ्रेसर मे गेंहू कटरवा रही थी। तभी अचानक थ्रेसर के सॉफ्ट में साड़ी फंस गई, जिससे थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।