बरेली के नवाबगंज में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आशिक और बिलाल नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।