सबलगढ़: शहर में बन रहे नालों से हादसे की आशंकाः नगर पालिका ने आरसीसी कवर का प्रावधान नहीं किया, लोग परेशान
सबलगढ़ शहर में खुले नाले हादसों का कारण बन रहे हैं। नगर पालिका ने अभी तक इन नालों पर आरसीसी कवर डालने का कोई प्रावधान नहीं किया है। पुरानी कन्याशाला जीनफील्ड स्कूल के सामने बने नए नाले के एस्टीमेट में भी आरसीसी कवर शामिल नहीं किया गया, जिससे काम अधूरा पड़ा है शहर में करीब 50 स्थानों पर तत्काल आरसीसी कवर की आवश्यकता है