गावां थाना क्षेत्र के पटना बलहरा मुख्य सड़क पर बादीडीह में रविवार की रात नौ बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे पेशाब कर रहे वृद्ध व्यक्ति को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना में वृद्ध व्यक्ति उक्त गांव निवासी 80 वर्षीय बालगोविंद हजाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।