सीतापुर: मानपुर के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने दरोगा की मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दरोगा गंभीर रूप से घायल
मानपुर के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने दरोगा की मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर। सड़क हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए इनको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार दरोगा अशोक कुमार शुक्ला रामपुर मथुरा में तैनात हैं जो कि किसी काम के लिए सीतापुर आ रहे थे तभी मानपुर के पास सड़क हादसे में दरोगा का पैर फ्रैक्चर हो गया गाड़ी की तलाश जारी है