शाजापुर: बज्जाहेड़ा की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर शाजापुर में भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
शाजापुर। महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकालकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के ग्राम बज्जाहेड़ा की दर्जनों महिलाएं सोमवार को कलश यात्रा के रूप में निकली और शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजराजेश्वरी माता मंदिर परिसर पहुंची, यहां मंगलनाथ महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर मंगल कामनाएं की।