शाजापुर: ड्राइवर के साथ मारपीट व स्कूल प्राचार्य के साथ गली-गलौज का विरोध जताते हुए निजी स्कूल संचालकों ने ASP को दिया ज्ञापन
शाजापुर ड्राइवर के साथ मारपीट और स्कूल संचालक के साथ की गई गली गलौज का विरोध जताते हुए स्कूल संचालको ने शाजापुर में ASP को दिया ज्ञापन। सोमवार को बड़ी संख्या में स्कूल संचालक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ASP को ज्ञापन देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले के ग्राम करौंदी में स्कूल प्राचार्य के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी गई।