शाजापुर: मंगलनाथ मंदिर से निकली कावड़ यात्रा, ग्राम नैनावद पहुंचकर भोलेनाथ का करेंगे अभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार पर भोलेनाथ के भक्तों में अपार उत्साह छाया हुआ है। शाजापुर के मंगलनाथ मंदिर से बड़ी संख्या में भोले के भक्त कावड़ उठाकर पैदल ही ग्राम नैनावद स्थित महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। डीजे के साथ यह कावड़ यात्रा एबी रोड से ग्राम नैनावद के लिए रवाना हुई। कावड़ यात्री बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। यह यात्रा का दूसरा वर्ष है।