शाजापुर: 11 अगस्त को शाजापुर से उज्जैन महाकाल का जलाभिषेक करने निकलेगी परंपरागत जय शिव कावड़ कलश यात्रा, कार्यालय का हुआ शुभारंभ
शाजापुर से उज्जैन महाकाल का जलाभिषेक करने करने के लिए परंपरागत भी कावड़ यात्रा इस वर्ष भी11अगस्त को जाएगी। जय शिव कावड़ यात्रा शाजापुर से विगत23वर्षों से निकाली जा रही है,यह24 वां वर्ष रहेगा। कावड़ यात्रा के लिए सोमवार को कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कावड़ यात्रा के साथ शाजापुर से नैनावद तक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें महिलाएं शामिल होंगी।