शाजापुर: ग्राम भालूखेड़ा से निकली कलश यात्रा, ग्राम सिरोलिया स्थित झनेश्वर महादेव का किया गया अभिषेक
ग्राम भालूखेड़ा से भोलेनाथ के भक्तों द्वारा सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश रखे और पुरुषों ने भगवा ध्वज थाम कर कलश यात्रा में सहभागिता की। बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे भी।