डोमचांच: घरबरियाबर में 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार टूटने से एक जानवर की मौत
डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर तार टूटकर रोड पर गिरा रहा जिससे रात भर करंट प्रवाहित हुआ अचानक सुबह शुक्रवार की सुबह 6.00 बजे करीब कुछ लोगो ने देखा तो बिजली विभाग को सूचना दी गई। गनीमत रही कि देर रात को घर के बाहर पर कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा होना तय था। जानकारी मुताबिक घरबरियाबर उपर टोला मे घर के बगल से 11हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ है।