दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करता रहा। 24 मई 2025 को उसे पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाया। मारपीट कर विवाहिता को मायके भेज दिया गया। पीड़िता ने थाना खंदौली में कार्रवाई की मांग की है।