बांग्लादेश में हिंदू समुदाय से जुड़े हिंसक घटनाक्रम के विरोध में सोनकच्छ में शुक्रवार को सुबह 11 बजे सडको पर आक्रोश देखने को मिला। एम.जी. रोड स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल के सामने सनातनी हिंदुओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा की निंदा की।