झाझा: टुनटुन हत्याकांड के नामजद पति-पत्नी को पुलिस ने बोड़वा से किया गिरफ्तार, झाझा थाना में एसडीपीओ ने की पीसी
Jhajha, Jamui | Nov 7, 2024 बीते 3 नवंबर को झाझा थानाक्षेत्र के गुड़ियारा के बहियार में लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के पनावा गांव के रहने वाले युवक टुनटुन सिंह के गला रेतकर कर हत्या कर शव पाए जाने के मामले में झाझा पुलिस ने बोड़वा क्षेत्र से नामजद दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में गुरुवार की दोपहर 1 बजे झाझा थाना में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने पीसी करते हुए जानकारी दिया।