झाझा: धपरी मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार 2 लोग घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 6, 2024 मंगलवार की शाम 7:30 बजे धपरी मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गया। घायल की पहचान शेखपुरा के रहने वाले मो. अली और उसका साथी मो. गुड्डू के रूप में हुई है। दोनो घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहाँ डॉक्टर ने घायलों का इलाज किया लेकिन स्थिति नाजुक रहने पर उस बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।