डूंगरपुर। अपनी बहन के घर मिलने जा रहे भाई को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल का आर्थोपेडिक वार्ड में इलाज चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के नरणिया निवासी हरीश पिता शिवलाल परमार बुधवार रात 9 बजे बाइक लेकर अपनी बहन के घर रागेला जा रहे थे